जमीन हड़पने के लिए किया साजिश, बंटवारे के नाम पर बना लिया पावर ऑफ अटॉर्नी, जीरो एफआइआर के बाद सदर थाना में केस दर्ज

Ranchi: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के पतीराम थाना क्षेत्र के जंतीग्राम निवासी निखिल चंद्र पाल के पतीराम थाना में जीरो...

AI IMAGE

Ranchi: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के पतीराम थाना क्षेत्र के जंतीग्राम निवासी निखिल चंद्र पाल के पतीराम थाना में जीरो एफआइआर के आधार पर जमीन हड़पने के लिए साजिश रचने के मामले में सदर थाना में केस दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में पिस्का मोड़ के तेल मिल गली निवासी रवि अग्रवाल व बीआइटी ओपी क्षेत्र के नेवरी निवासी एजाज को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि नेवरी स्थित पुश्तैनी 12.5 एकड़ जमीन हड़पने का प्रयास किया गया है. प्राथमिकी जमीन हड़पने की साजिश रचने, धोखे से जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कराने, जबरन हस्ताक्षर कराने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

क्या है मामला

प्राथमिकी के अनुसार एजाज ने फोन कर निखिल चंद्र पाल को रांची बुलाया और बताया कि रिश्तेदारों के बीच जमीन का बंटवारा होना है. रांची पहुंचने पर एजाज और रवि अग्रवाल उन्हें एक दस्तावेज तैयार कराने के बहाने रजिस्ट्री ऑफिस ले गये. वहां हिंदी में तैयार कागजात पर साइन करने के लिए कहा गया और उसे बंटवारा पत्र बताया गया. आरोप है कि जब उन्होंने दस्तावेज की मजमुन जाननी चाही तो उन्हें गुमराह किया गया. संदेह होने पर साइन करने से इनकार कर दिया. उसके बाद आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जबरन साइन कराने का प्रयास किया और पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी. किसी तरह वहां से निकलकर निखिल चंद्र पाल घर पहुंचे. घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी सहमति के बिना जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गयी है.

Also Read: रांची में वेंडर एकजुट, महासमिति गठन के साथ आंदोलन का बिगुल फूंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *