चक्रधरपुर: बंदगांव के मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण, SIR-2026 अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) ने बंदगांव प्रखंड के...

Chakradharpur:
बंदगांव के मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) ने बंदगांव प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान बंदगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र संख्या-7 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुम्बई, मतदान केंद्र संख्या-15 उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारिका, मतदान केंद्र संख्या-20 राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय कुंदरूगुटु तथा मतदान केंद्र संख्या-21 प्राथमिक विद्यालय कंडयांग (कंडाजुई) का दौरा किया.

एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण और संग्रहण की समीक्षा

अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण और संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को अभियान में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए.उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना जरूरी है. इसलिए फॉर्म वितरण, संग्रहण और अन्य प्रक्रियाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने की अपील

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सही तरीके से भरें और रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो तथा हस्ताक्षर के साथ जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करें.उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के सहयोग से ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को समय पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा.

ALSO READ: सुरक्षित, सुगम और तेज़ यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: पूर्व रेलवे ने मेगा ट्रैक नवीनीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *