हजारीबाग: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

Hazaribagh: बड़कागांव पुलिस ने टीपीसी के नाम पर कोयला ट्रांसपोर्टरों से लेवी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को...

Hazaribagh:
टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh: बड़कागांव पुलिस ने टीपीसी के नाम पर कोयला ट्रांसपोर्टरों से लेवी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उसके पास से लेवी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है.थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन करने वाले एक ट्रांसपोर्टर ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से टीपीसी के नाम पर बार-बार लेवी की मांग की जा रही थी. फोन करने वाला खुद को कभी टीपीसी का जोनल कमांडर पालटा तो कभी मनमोहन बताकर रंगदारी मांगता था. लेवी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही थी.

तकनीकी जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद बड़कागांव पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मामले की तकनीकी जांच शुरू की. ट्रांसपोर्टर द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के कांडतरी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार, पिता तालेश्वर महतो, को हिरासत में लिया.

पूछताछ में टीपीसी से जुड़े होने की बात स्वीकार

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान प्रवीण कुमार ने टीपीसी से जुड़े होने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसे बड़कागांव थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 11 जुलाई 2026, के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3), 308(4), 61 तथा सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मोबाइल जब्त, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के पास से लेवी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

ALSO READ: कोडरमा पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा, संगठन मजबूत करने और SIR अभियान पर दिया बड़ा संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *