Palamu: मेदिनीनगर शहर के नवकेतन स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नावा टोली निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
शराब पीने को लेकर हुआ विवाद
अरुण कुमार और कादु मोहल्ला स्थित वर्मा चौक निवासी अमरेश कुमार के बीच शराब पीने के लिए पैसे देने और साथ बैठकर शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया. परिजनों का आरोप है कि अरुण कुमार द्वारा पैसे देने और साथ में शराब पीने से इनकार करने पर अमरेश कुमार ने कथित तौर पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया.
सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें
हमले में अरुण कुमार के शरीर पर कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई. घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है.
ALSO READ: चाईबासा में JKA का एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा आयोजित
पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है.
