Newswave Desk: पंजाबी सिंगर और ‘धुरंधर’ फेम जैस्मिन सैंडलस ने अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए सगाई की घोषणा कर दी है. उन्होंने दिल्ली में आयोजित अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर ही अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबके सामने पेश किया और सगाई की अंगूठी भी दिखाई. यह खास पल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्टेज पर कराया मंगेतर से परिचय
कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया और दर्शकों से कहा कि यही वह शख्स हैं, जिन्होंने उन्हें अंगूठी पहनाई है. इसके बाद दोनों ने मंच पर साथ में डांस भी किया. हजारों प्रशंसकों ने तालियों और जयकारों के साथ इस पल का स्वागत किया.
लंबे समय से निजी रखा था रिश्ता
जैस्मिन सैंडलस ने अपने रिश्ते को अब तक सार्वजनिक नहीं किया था. हालांकि शेखर चौधरी कई बार उनके साथ टूर, एयरपोर्ट और धार्मिक यात्राओं में नजर आए थे. बताया जा रहा है कि शेखर जैस्मिन की टीम का भी हिस्सा हैं और लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
View this post on Instagram
सगाई की घोषणा के बाद कॉन्सर्ट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने जैस्मिन सैंडलस को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

‘धुरंधर’ से बटोरी थी खूब लोकप्रियता
जैस्मिन सैंडलस हाल के समय में फिल्म ‘धुरंधर’ के गीतों को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. अपनी दमदार आवाज और पंजाबी संगीत की अलग शैली के कारण उन्होंने देश और विदेश में बड़ी पहचान बनाई है. सगाई की खबर के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
ALSO READ : चुनाव आयोग का नया नियम : वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिये माता पिता की SIR डिटेल देनी होगी
