SIR-2026 अभियान में गिरिडीह ने पकड़ी रफ्तार, 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त...

SIR-2026 अभियान में गिरिडीह

Giridih: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने की. समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया. उपायुक्त ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए.

94.99 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 94.99 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा किया जा चुका है. इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अब शेष बचे सभी पात्र मतदाताओं तक भी हर हाल में गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए. उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर शेष मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की भी विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए तथा इसे प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित होनी चाहिए, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जा सकें.

अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि SIR-2026 निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित नोडल पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए.

मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, वे बिना विलंब अपने संबंधित बीएलओ या बीएलओ सुपरवाइजर से संपर्क कर प्रपत्र भर दें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन,त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है.सभी नागरिक बीएलओ के कार्य में सहयोग करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.

AlsoRead:चार पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी 20 लाख इनामी नक्सली रवींद्र गंझू लातेहार से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस के साथ साथ NIA को भी थी तलाश

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *