Ranchi: राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज रांची स्थित एसआईआरडी (SIRD) में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लिया. कार्यशाला का विषय पंचायती राज संस्थाओं और समुदाय आधारित संगठनों (सीबीओ) के बीच संस्थागत समन्वय था. इस मौके पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए. इससे गांवों में विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से गांवों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग का नया नियम : वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिये माता पिता की SIR डिटेल देनी होगी
‘झारखंड की पहचान मेहनती महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से भी’
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खनिज संपदा से नहीं, बल्कि यहां की मेहनती महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी से भी है. उन्होंने कहा कि यही सामूहिक शक्ति राज्य को आत्मनिर्भर, समावेशी और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का मजबूत आधार है.
यह भी पढ़ें: क्या बोनस मिलने पर Personal Loan पहले चुका देना चाहिए? जानिए कब होता है फायदा
