क्या बोनस मिलने पर Personal Loan पहले चुका देना चाहिए? जानिए कब होता है फायदा

Newswave Desk: अगर आपने पर्सनल लोन लिया है और कुछ समय बाद आपके पास बोनस या अच्छी बचत आ गई है, तो...

personal loan
क्या बोनस मिलने पर पर्सनल लोन पहले चुका देना चाहिए?

Newswave Desk: अगर आपने पर्सनल लोन लिया है और कुछ समय बाद आपके पास बोनस या अच्छी बचत आ गई है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या लोन समय से पहले चुका देना चाहिए? इसका जवाब हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता. बता दें, की कई मामलों में प्रीपेमेंट (Prepayment) करने से ब्याज के रूप में हजारों या लाखों रुपये की बचत हो सकती है. लेकिन कुछ मामलों में इसका फायदा बहुत कम मिलता है. इसलिए फैसला लेने से पहले पूरी स्थिति समझना जरूरी है.

शुरुआत में प्रीपेमेंट करने से ज्यादा फायदा

पर्सनल लोन की EMI में शुरुआती महीनों में ब्याज का हिस्सा ज्यादा होता है. जैसे-जैसे समय बीतता है, ब्याज कम होता जाता है और मूलधन (Principal) का हिस्सा बढ़ने लगता है. इसलिए अगर आप लोन की शुरुआत में प्रीपेमेंट करते हैं, तो ज्यादा ब्याज बचा सकते हैं. लेकिन अगर आखिरी साल में लोन चुकाते हैं, तो बचत काफी कम होती है.

एक उदाहरण से समझें

चलिए मान लीजिए आपने 15% सालाना ब्याज दर पर 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया है. इस स्थिति में आपकी मासिक EMI करीब 11,895 रुपये होगी. पूरे 5 साल में आप लगभग 7.14 लाख रुपये चुकाएंगे, जिसमें करीब 2.14 लाख रुपये सिर्फ ब्याज होगा.

अगर आप लोन लेने के 12 महीने बाद 2 लाख रुपये का प्रीपेमेंट कर देते हैं, तो आगे चुकाए जाने वाले ब्याज में अच्छी-खासी कमी आ सकती है. हालांकि, प्रीपेमेंट करने से पहले यह जरूर देख लें कि बैंक कितना प्रीपेमेंट चार्ज ले रहा है. अगर यह शुल्क कम है, तो समय से पहले लोन चुकाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

ALSO READ: SIT की टीम ने बद्रीनाथ धाम दान चोरी केस में की पहली गिरफ्तारी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *