कोडरमा में पासवान समाज की बैठक मे ज्ञान ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह तैयारी को लेकर चर्चा

Koderma: पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमिटी की बैठक इंदरवा बस्ती झुमरी तिलैया प्रेम प्रकाश पासवान के आवास पर किया गया. जिसमें...

कोडरमा में पासवान समाज की बैठक मे ज्ञान ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह तैयारी को लेकर चर्चा

Koderma:  पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमिटी की बैठक इंदरवा बस्ती झुमरी तिलैया प्रेम प्रकाश पासवान के आवास पर किया गया. जिसमें अगामी दिनांक 19 जुलाई 2026 को होने वाले ज्ञान ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तार रूप से चर्चा हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय पासवान ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पासवान एकता मंच कोडरमा जिला कमिटी के नेतृत्व में ज्ञान ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है और पासवान समाज के 2026 में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, और अन्य प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को समाज की और से मोमेंटो और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया जाएगा जिसकी तैयारी का रिपोर्ट सभी प्रखंडों से ली गई गईं और लगभग सारी तैयारियां पुरी हो चुकी है.

कई लोग रह उपस्थित 

बैठक की अध्यक्षता संरक्षक एवं शिक्षक भीमलाल पासवान ने किया और संचालन संगठन सचिव भुनेश्वर पासवान ने किया. बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष विजय पासवान, जिला महासचिव प्रेम प्रकाश पासवान, संरक्षक राजकुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष विजय पासवान, चन्दवारा प्रखंड अध्यक्ष महेश पासवान, चंदवारा कोषाध्यक्ष मुकेश पासवान, कोडरमा सचिव विजय पासवान, कोडरमा कोषाध्यक्ष प्रभात प्रकाश पासवान, शिक्षक किशोर, किरण पासवान पासवान, अजय पासवान आदि अन्य लोग उपस्थित थे.

AlSO READ : जामताड़ा: 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पिता फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *