यूएपी कानून के तहत पुलिस अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Ranchi: झारखंड में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कई एजेंसियां लगातार काम कर रही है.राज्य को नक्सल मुक्त करने...

Ranchi: झारखंड में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कई एजेंसियां लगातार काम कर रही है.राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास जारी है और इसके खिलाफ ऑपरेशन जारी है. झारखंड में उग्रवाद और आतंकवाद की घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए झारखंड पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. झारखंड पुलिस ने एनआईए के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है.

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से होटवार स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय में शुरू हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय यूएपी कानून के तहत अनुसंधान कौशल एवं अभियोजन रखा गया है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस की जिला इकाई, एटीएस और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों के कुल 45 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इन्हें आतंकवाद और उग्रवाद से जुड़े मामलों की सटीक जांच और कानूनी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

Read Also: जामताड़ा: 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पिता फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *