बोकारो: SIR-2026 को लेकर कल सभी मतदान केंद्रों पर होगी BLO-BLA-2 की बैठक, आज DC ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR-2026 अभियान के तहत मंगलवार को प्रस्तावित...

Bokaro: BLO-BLA-2 meeting will be held tomorrow at all polling stations regarding SIR-2026, today DC held a review meeting with representatives of political parties.

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR-2026 अभियान के तहत मंगलवार को प्रस्तावित सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 बैठक तथा चुनाव पाठशाला को लेकर मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान डीईओ सह डीसी अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि 34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 96.58 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 45.97 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन किया गया है. 35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 96.38 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण एवं 40.34 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हुआ है. 36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 65.97 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 26.65 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया गया है. वहीं, 37-चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 95.60 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण एवं 40.46 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का मुख्य साजिशकर्ता कर रहा था इटली निर्मित पिस्टल का इस्तेमाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

डीईओ सह डीसी ने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि नहीं रहे तथा भारत का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रह जाए. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की.

बीएलए-2 को समय पर मतदान केंद्र पहुंचने का निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी बीएलए-2 अपने-अपने मतदान केंद्रों पर कल प्रातः 10:45 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. 11 बजे से बैठक प्रारंभ होगी. उन्हें एएसएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड) मतदाताओं सूची उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आवश्यक सत्यापन कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके. साथ ही, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया. बैठक में अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1444 पुड़िया के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *