हजारीबाग: विष्णुगढ़ और सीतागढ़ा मामलों में सांसद ने DC से की मुलाकात, प्रशासनिक मनमानी पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

Hazariabgh: सदर विधानसभा क्षेत्र के सीतागढ़ा में भूमि विवाद और विष्णुगढ़ हॉस्पिटल मोड़ पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित...

विष्णुगढ़ और सीतागढ़ा मामलों में सांसद ने DC से की मुलाकात, प्रशासनिक मनमानी पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

Hazariabgh: सदर विधानसभा क्षेत्र के सीतागढ़ा में भूमि विवाद और विष्णुगढ़ हॉस्पिटल मोड़ पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में प्रभावित दुकानदारों के मामले ने तूल पकड़ लिया है. दोनों मामलों में प्रभावित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पहले मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है

विष्णुगढ़ में दुकानदारों से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा था कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना आवश्यक है, लेकिन गरीब दुकानदारों की आजीविका उजाड़कर समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता. उन्होंने अस्पताल परिसर में समुचित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने और प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाई थी. वहीं सीतागढ़ा में भूमि विवाद के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई और कथित पुलिस ज्यादती की शिकायतों को भी उन्होंने गंभीर बताया था.

प्रशासनिक मनमानी के आरोपों से DC को कराया अवगत 

इसी क्रम में सोमवार को सांसद मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ हॉस्पिटल मोड़ के प्रभावित दुकानदारों और सीतागढ़ा के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात की. उन्होंने दोनों मामलों की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशासनिक मनमानी के आरोपों से उपायुक्त को अवगत कराया तथा निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की. मुलाकात के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए यथोचित कार्रवाई करने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन सांसद मनीष जायसवाल को दिया.

किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मनमानी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

इस अवसर पर विष्णुगढ़ और सीतागढ़ा क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपू वर्णवाल, भाजपा नेता किशोर मंडल, मुखिया निर्मल कुमार, मुखिया इम्तियाज आलम, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा उनकी प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पीड़ितों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

ALSO READ : कोडरमा: DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में NCORD की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *