कोडरमाः जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, DC ने दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं...

कोडरमा
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Koderma: समाहरणालय सभागार में DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटना संभावित स्थलों को सुरक्षित बनाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई.

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, हिट एंड रन मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

बैठक में DTO ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की. DC ने दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम के उपाय लागू करने का निर्देश दिया. वहीं हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए अंचल और थाना स्तर पर लंबित मामलों तथा अपूर्ण दस्तावेज वाले प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर मुआवजा मिल सके.

NH-20 के चार ब्लैक स्पॉट एक माह में होंगे सुरक्षित

NH-20 पर मेघातरी, डिबौर चौक नाला, ताराघाटी और जमसोती नाला को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. इन स्थानों पर रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, डेलिनेटर, MBCB, ओवरले और मरम्मत कार्य एक माह के भीतर पूरा करने का निर्देश  NHAI को दिया गया. साथ ही NH पर स्ट्रीट लाइट, रंबल स्ट्रिप और अन्य सड़क सुरक्षा सुविधाओं के बेहतर रखरखाव एवं विस्तार के निर्देश भी दिए गए.

ALSO READ: कोडरमा: कोलटेक्स के पास ट्रैक्टर का टायर फटा, सड़क पर लगा लंबा जाम

सप्ताह में दो दिन चलेगा विशेष ट्रैफिक प्रवर्तन अभियान 

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज वाहन परिचालन और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल, मई और जून माह में प्रवर्तन एवं ऑनलाइन ई-चालान के जरिए हुई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए विभागीय लक्ष्य के अनुरूप जांच और दंडात्मक कार्रवाई तेज करने को कहा गया.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, अपर समाहर्ता संजय P M कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी(SDO)  निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी (DDC) विजय कुमार सोनी, खनन निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *