हजारीबाग: बैंक से रूपये निकाल कर करने लगे खरीदारी, मिनटों में बाइक की डिक्की से उड़ गए 49 हजार

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सात माइल चौक पर सोमवार दोपहर बाइक की डिक्की से 49 हजार रुपये की चोरी की घटना...

Hazaribagh: Withdrew money from the bank and started shopping, 49 thousand rupees disappeared from the bike's trunk within minutes

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सात माइल चौक पर सोमवार दोपहर बाइक की डिक्की से 49 हजार रुपये की चोरी की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, भेलवारा पंचायत के गोलगो गांव निवासी देवनारायण महतो (पिता- कोकिल महतो) सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक, विष्णुगढ़ शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी कर सात माइल चौक स्थित एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे थे. उन्होंने नकदी बाइक की डिक्की में रख दी और सामान खरीदने में व्यस्त हो गए. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखी पूरी रकम लेकर फरार हो गए. कुछ देर बाद जब देवनारायण महतो वापस अपनी बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली देख उनके होश उड़ गए. अंदर रखे 49 हजार रुपये गायब थे. उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे.

यह भी पढ़ें: ‘माइनिंग से माइंड’ की ओर झारखंड, उच्च शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा विजन

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना, पुलिस ने कहा- सतर्कता बरतें

सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संभावित संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एसबीआई विष्णुगढ़ शाखा से नकदी निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही ऐसी वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने बैंक परिसर और आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है. पुलिस ने लोगों से बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नकदी को वाहन की डिक्की में न छोड़ने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता: DGP

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *