कोडरमा: बेकोबार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो जावा महुआ नष्ट, 30 लीटर देशी शराब बरामद

Koderma: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कोडरमा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को थाना क्षेत्र के बेकोबार गांव में...

Koderma
अवैध शराब पर कोडरमा पुलिस का बड़ा प्रहार

Koderma: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कोडरमा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को थाना क्षेत्र के बेकोबार गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे करीब 100 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेकोबार गांव में कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब बनाने का काम कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की.

छापेमारी की भनक लगते ही फरार हुए आरोपी

पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में शामिल लोग मौके से फरार हो गए. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की. मामले में पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर बेकोबार निवासी अशोक ठाकुर, पिता स्वर्गीय रूपम ठाकुर के खिलाफ कोडरमा थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल छापेमारी के दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस फरार लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. बरामद शराब को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध शराब के कारण गांव में कई तरह की समस्याएं बढ़ रही थीं.
ALSO READ: बोकारो: राममंदिर चढ़ावा विवाद पर AAP का बड़ा एलान, पूरे बोकारो में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *