बोकारो: उपायुक्त ने की SIR 2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा, 19 जुलाई तक डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन...

Bokaro DC
निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR 2026) अभियान की प्रगति की समीक्षा की. बैठक के दौरान रविवार तक हुए गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की विधानसभावार अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. DEO सह DC ने सभी अधिकारियों को अभियान की प्रगति में और तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया.

भौतिक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर

DEO सह DC ने कहा कि गणना प्रपत्रों का भौतिक सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन SIR-2026 अभियान का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया, कि भौतिक सत्यापन केंद्रों की सूची मंगलवार शाम तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 19 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन तथा 25 जुलाई तक भौतिक सत्यापन का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि अभियान निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

बैठक में गोमिया के ERO सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र, बेरमो के ERO सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित सभी एईआरओ एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची: बुंडू में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, 15 दिनों से पांच वार्डों में जलापूर्ति ठप

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *