रांची: बुंडू में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, 15 दिनों से पांच वार्डों में जलापूर्ति ठप

Ranchi: नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. वार्ड संख्या 2, 8, 9, 11 और 12 के लोग...

RANCHI
जलापूर्ति ठप, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की दो मशीनें खराब

Ranchi: नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. वार्ड संख्या 2, 8, 9, 11 और 12 के लोग पिछले 15 दिनों से पानी की समस्या से परेशान हैं. इन वार्डों में जलापूर्ति पूरी तरह बाधित होने से लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया वाटर प्लांट का निरीक्षण

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने कांची नदी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्लांट की तीन मशीनों में से सिर्फ एक मशीन ही चालू हालत में है.एक मशीन का शाफ्ट रॉड खराब है, जबकि दूसरी मशीन का बिजली बोर्ड का पार्ट जल जाने के कारण वह बंद पड़ी है.

दो से चार दिनों में मशीन दुरुस्त होने की उम्मीद

नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने बताया कि प्लांट कर्मियों के अनुसार बिजली बोर्ड का खराब पार्ट कोलकाता से मंगाया जा रहा है. इसके दो से चार दिनों के अंदर पहुंचने की संभावना है. पार्ट आने के बाद मशीन की मरम्मत कर जलापूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा.उन्होंने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या के कारण भी मशीनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है.

टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की मांग

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद राकेश नायक, पार्षद पति गुड्डू जायसवाल और मेंटेनेंस कार्य देख रहे सूरज नायक मौजूद थे. सूरज नायक ने प्लांट की तकनीकी खराबी और बिजली संबंधी समस्याओं की जानकारी दी.इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के पास टैंकर की सुविधा होने के बावजूद प्रभावित वार्डों में नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. लोगों ने मांग की है कि जब तक मशीनों की मरम्मत नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए.

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द खराब मशीनों की मरम्मत कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. पेयजल संकट को लेकर लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ALSO READ: चाईबासाः प्रशिक्षित डेयरी कृषकों को किया गया सम्मानित, दिया गया प्रशस्ति पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *