Jamtara : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नारायणपुर परिसर में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आर.के.सिंह और BDO कमलेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को परिवार स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार ही समृद्ध समाज की नींव है.
स्वस्थ परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाने की अपील
उन्होंने दंपतियों से परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों को अपनाने तथा मातृ और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, ANM, सहिया, स्वास्थ्यकर्मी एवं क्षेत्र से आए महिला-पुरुष उपस्थित रहे. स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न साधनों, सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी. साथ ही लोगों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. पखवाड़ा के दौरान जागरूकता अभियान एवं विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी. मौके पर BPM अखिलेश कुमार,ऐश्वर्या मुंशी, BTT शांतिलता हेंब्रम,नीतू देवी,सुनील यादव,महेश कुमार यादि उपस्थित थे.
Also Read : चाईबासा: झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू नेता दामू बानरा के निधन पर शोक की लहर
