हजारीबाग: शहर के मुख्य मार्गों से हटेगा अतिक्रमण, अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Hazaribagh: शहर के प्रमुख मार्गों पर वर्षों से फैली अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम...

हजारीबाग
शहर के मुख्य मार्गों से हटेगा अतिक्रमण

Hazaribagh: शहर के प्रमुख मार्गों पर वर्षों से फैली अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है. पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, संत कोलंबा कॉलेज के मुख्य द्वार और मिशन ग्राउंड के आसपास खड़ी अवैध बसों व भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है.

सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहन बन रहे परेशानी की वजह

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई बसें और भारी वाहन लंबे समय से सड़क किनारे खड़े हैं. इनमें से कई वाहन कबाड़ की स्थिति में पहुंच चुके हैं और महीनों से सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा जमाए हुए हैं. इनकी वजह से शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

10 से 15 दिन की मोहलत, फिर होगी जब्ती की कार्रवाई

उपमहापौर अविनाश कुमार यादव ने कहा कि संत कोलंबा कॉलेज और टैक्सी स्टैंड के आसपास अवैध रूप से खड़ी बसें छात्रों और आम लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं. उन्होंने वाहन मालिकों और बस संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे 10 से 15 दिनों के भीतर अपने अनुपयोगी और कबाड़ वाहनों को स्वयं हटा लें. निर्धारित समय के बाद नगर निगम जब्ती की कार्रवाई करेगा और नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

ALSO READ: रांची: जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियों का DC ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया विशेष ध्यान

अवैध पार्किंग संचालकों में मचा हड़कंप

नगर निगम की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध पार्किंग संचालकों और वर्षों से सरकारी जमीन पर बसें खड़ी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *