कोडरमा: नगर पंचायत डोमचांच में ‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Koderma: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पंचायत डोमचांच कार्यालय परिसर में ‘नमस्ते दिवस’ (नेशनल...

स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल सफाई मित्र
स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल सफाई मित्र

Koderma: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पंचायत डोमचांच कार्यालय परिसर में ‘नमस्ते दिवस’ (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) का सफल आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से अग्रिम पंक्ति के सफाई कर्मियों, सीवर-सेप्टिक टैंक क्लीनर्स, वेस्ट पिकर्स और ड्रेन क्लीनर्स के सम्मान और कल्याण के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

स्वास्थ्य जांच के साथ योजनाओं की दी गई जानकारी

इस दौरान सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. शिविर में डॉक्टरों की विशेष टीम द्वारा सभी सफाई मित्रों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और आंखों की जांच शामिल रही.

ALSO READ: कोडरमा: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 69वें सम्मेलन को लेकर झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

आयुष्मान कार्ड और आईडी कार्ड का वितरण

जांच के उपरांत डॉक्टरों की सलाह पर सफाई कर्मियों के बीच आवश्यक दवाओं और मल्टीविटामिन का भी वितरण किया गया. इसके साथ ही कई योग्य सफाई कर्मियों को आयुष्मान भारत कार्ड और नमस्ते योजना के तहत विशेष पहचान पत्र (ID Cards) भी सौंपे गए, ताकि वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें. इस अवसर पर नगर पंचायत डोमचांच के अधिकारियों ने कहा कि, “हमारे सफाई मित्र शहर की रीढ़ हैं. उनकी सुरक्षा, सम्मान और अच्छी सेहत सुनिश्चित करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.” कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *