गुमला: तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Gumla: बड़ा जिलिंगा गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई. मृतका की पहचान बड़ा...

गुमला
तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत

Gumla: बड़ा जिलिंगा गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई. मृतका की पहचान बड़ा जिलिंगा निवासी 75 वर्षीय बंधनी देवी, पति स्वर्गीय चमरा मुंडा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

नहाने के दौरान फिसला पैर, गहरे पानी में चली गईं वृद्धा

मृतका के पुत्र हरि मुंडा ने बताया कि उनकी मां घर से कुछ दूरी पर स्थित धोबी कोना तालाब में नहाने गई थीं. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शुरू हुई तलाश

परिजनों के अनुसार, जब बंधनी देवी काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी बीच तालाब के पास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने पानी में वृद्धा को देखा और इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: रथ यात्रा को लेकर बिजली व्यवस्था का किया गया औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की जानकारी मिलने के बाद डूमरडीह पंचायत के मुखिया रमेश उरांव ने गुमला थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला के शवगृह में रखवाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *