चाईबासा: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार...

जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर
जब्त किए गए बालू लदे ट्रैक्टर

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह खनन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गोलकेरा थाना क्षेत्र के तुंडिका गांव के समीप की गई.

बिना वैध चालान के हो रहा था बालू परिवहन

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया.

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया के लिए गोलकेरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. खनन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

ALSO READ: चाईबासा: तांतनगर के विद्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, बच्चों से संवाद कर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *