रामगढ़: नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक, 60-90 दिनों में कांडों के निष्पादन का सख्त निर्देश

Ramgarh: जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर एक...

Ramgarh: SP holds review meeting regarding implementation of new criminal laws, issues strict instructions to complete cases within 60-90 days

Ramgarh: जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसपी मुकेश लुनायत ने की. इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

नए कानूनों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर

बैठक के दौरान एसपी ने देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की. एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नए कानूनों के प्रावधानों का हर हाल में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को समय पर और पारदर्शी न्याय मिल सके.

यह भी पढ़ें: 20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में PG की कक्षाएं, ओरिएंटेशन के बाद होगी नियमित पढ़ाई

NCLI पोर्टल की थानावार समीक्षा

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु एनसीएलआई (New Criminal Laws Implementation – NCLI) पोर्टल पर दर्ज मामलों की स्थिति रहा. एसपी ने थानावार समीक्षा करते हुए 60 से 90 दिनों की श्रेणी में आने वाले लंबित कांडों का विवरण लिया. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई जहां मामलों के निष्पादन में देरी हो रही है और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे तय समय-सीमा के भीतर अनुसंधान को पूरा करें और न्यायालय में चार्जशीट समर्पित करें.

वरीय अधिकारियों को विशेष निगरानी के निर्देश

एसपी रामगढ़ ने इंस्पेक्टर और डीएसपी को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी वरीय अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र के थानों में चल रही प्रगति की समीक्षा करेंगे. जो कांड अपनी 60 या 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा के निकट पहुंच चुके हैं, उनकी विशेष निगरानी की जाएगी. किसी भी परिस्थिति में बिना ठोस वजह के मामलों को लंबित नहीं रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम कल, SSP समेत सभी पुलिस अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *