E20 पेट्रोल पर बयान देकर फंसे Sourav Joshi, जांच के बाद मानी गलती और मांगी माफी

Newswave Desk: यूट्यूबर सौरव जोशी इन दिनों अपने व्लॉग के बजाय अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने अपने...

Sourav Joshi
Sourav Joshi lands in trouble over statement on E20 petrol

Newswave Desk: यूट्यूबर सौरव जोशी इन दिनों अपने व्लॉग के बजाय अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने अपने व्लॉग में दावा किया था कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी Mercedes-Benz GLC 300 का माइलेज महज दो दिनों में 17 किलोमीटर प्रति लीटर से घटकर 5 किलोमीटर प्रति लीटर रह गया. जिसके बाद उनका यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और E20 पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ गई. हालांकि, बाद में जांच रिपोर्ट आने के बाद सौरव जोशी ने अपनी बात वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली.

क्या है पूरा मामला ?

अपने यूट्यूब व्लॉग में सौरव जोशी ने कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Instrument cluster) की स्क्रीन दिखाते हुए बताया कि पहले उनकी कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही थी, लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद यह पहले 9 और फिर 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया. उन्होंने आशंका जताई कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से उनकी लग्जरी कार में तकनीकी खराबी आ सकती है. उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट ने भी वीडियो में इस चिंता का जिक्र किया था. वीडियो वायरल होने के बाद लाखों लोगों ने E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. मामला बढ़ने पर Mercedes-Benz India ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की.

Mercedes-Benz India ने क्या कहा ?

कंपनी ने बताया कि भारत में बिकने वाली उसकी सभी BS6 पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल के साथ पूरी तरह अनुकूल हैं. कंपनी के मुताबिक, इन वाहनों की टेस्टिंग E20 फ्यूल के अनुसार की गई है और इससे किसी तरह की तकनीकी समस्या नहीं होती.

जांच में सामने आई असली वजह

इसके बाद सौरव जोशी अपनी कार को Mercedes-Benz के सर्विस सेंटर लेकर पहुंचे. जांच में पता चला कि माइलेज कम होने की वजह E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि इंजन में आई तकनीकी खराबी थी. रिपोर्ट सामने आने के बाद सौरव जोशी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर उनकी धारणा गलत थी और उनका उद्देश्य किसी तरह की भ्रामक जानकारी फैलाना नहीं था. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने व्लॉग से E20 पेट्रोल से जुड़ा वह हिस्सा हटा दिया है, ताकि लोगों के बीच कोई गलतफहमी न फैले.

ALSO READ: फीफा विश्वकप 2026: आज अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी फाइनल, रात 12.30 पर होगा महामुकाबला, जीतने वाली टीम की स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *