Simdega: सलडेगा मौजा स्थित सरहुल सरना स्थल पर बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ आषाढ़ी पूजा संपन्न हुई. मौजा के पहान बाबूलाल उरांव एवं पुजारी बिरसा मुंडा ने प्रकृति शक्ति का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, सुख-समृद्धि तथा ग्रामवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की.पूजा के दौरान प्रकृति एवं जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का संकल्प भी दोहराया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे. वहीं ज्ञान महतो, जगमोहन भोय, गणेश महतो, मनोज उरांव, ललिता उरांव, हंसा रानी, जयंती देवी, चंद्रीका भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी पूजा में शामिल हुए. पूजा के उपरांत सभी ने गांव की खुशहाली, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया.
ALSO READ : कोडरमा में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 760 वारंट का निपटारा और 65 अपराधी गिरफ्तार
