कोडरमा में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 760 वारंट का निपटारा और 65 अपराधी गिरफ्तार

Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में...

Koderma
अपराधियों पर कोडरमा पुलिस की सख्ती

Koderma: पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना और ओपी प्रभारी सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे. इस दौरान जून माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्रवाई और लंबित मामलों के निष्पादन की जानकारी ली गई.

दर्ज मामलों से ज्यादा कांडों का हुआ निष्पादन

बैठक में बताया गया कि जून-2026 में जिले में विशेष-66 और अविशेष-49 समेत कुल 115 कांड दर्ज किए गए थे. इसके मुकाबले पुलिस ने विशेष-98 और अविशेष-64 सहित कुल 162 कांडों का निष्पादन किया. यह दर्ज मामलों की तुलना में करीब 150 प्रतिशत अधिक है. बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत भी किया.

760 वारंट का हुआ निपटारा, अब 192 लंबित

एसपी ने लंबित वारंट और कुर्की मामलों की भी समीक्षा की. बताया गया कि अप्रैल-2026 में जिले में 952 वारंट लंबित थे. पुलिस ने पिछले दो माह में अभियान चलाकर 760 वारंट का निष्पादन किया है. अब जिले में केवल 192 वारंट लंबित हैं.

65 आरोपियों को भेजा गया जेल

बैठक में जानकारी दी गई कि जून माह में विभिन्न मामलों में पुलिस ने 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है.

नशा कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अवैध शराब, गांजा और अफीम के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा. साथ ही फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार, थाना परिसर की साफ-सफाई और वृक्षारोपण पर भी जोर दिया.

पासपोर्ट सत्यापन और जमीन विवाद निपटारे पर जोर

बैठक में पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन मामलों की भी समीक्षा की गई. जून में प्राप्त 536 पासपोर्ट सत्यापन के सभी मामलों का निपटारा समय सीमा के अंदर किया गया. एसपी ने वाहन चोरी और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्ती वाहन, पैंथर और पीसीआर को सक्रिय रखने का निर्देश दिया.उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस आयोजित कर जमीन विवादों का समाधान करने और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए.

ALSO READ : झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *