कोडरमा: मरकच्चो में लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 51 आवेदक लर्निंग टेस्ट में पास

Koderma: परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में बुधवार को मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय...

Driving license camp
ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

Koderma: परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में बुधवार को मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ आवेदकों का फोटो, हस्ताक्षर और लर्निंग टेस्ट लिया गया. कुल 74 आवेदकों ने भाग लिया, जिनमें से 51 आवेदक लर्निंग टेस्ट में सफल घोषित किए गए. वहीं 21 आवेदक असफल रहे और 2 आवेदक परीक्षा में शामिल नहीं हुए. पास हुए आवेदकों को बाद में लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा.

लर्निंग टेस्ट पास करने के एक माह बाद आवेदकों को देना होगा ड्राइविंग टेस्ट 

मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश सोनी ने बताया, कि जो आवेदक लर्निंग टेस्ट में पास नहीं कर सके हैं, उन्हें 200 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद पुनः टेस्ट का अवसर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि लर्निंग टेस्ट पास करने के एक माह बाद आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट देना होगा. इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और वाहन के साथ व्यावहारिक परीक्षा देनी होगी. परीक्षा पास करने के बाद ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा.

आगे भी लगाए जाएंगे इस तरह के शिविर 

शिविर में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) कुमार सोनू यादव, सड़क सुरक्षा अभियंता विश्लेषक अमर सिद्दकी, तकनीकी सहायक अभिषेक मरांडी, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश सोनी, बकुल कुमार, अजीत सिंह सहित परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद थे. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि आम जनता को सुविधा देने के लिए प्रखंड स्तर पर इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, अदालत ने 25 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *