रांची के हर वार्ड में बनेगा ओपन जिम, एयरपोर्ट कॉलोनी से योजना की शुरुआत

Ranchi: राजधानी के लोगों को उनके घर के पास ही मुफ्त व्यायाम की सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया...

रांची के हर वार्ड में बनेगा ओपन जिम
रांची के हर वार्ड में बनेगा ओपन जिम

Ranchi: राजधानी के लोगों को उनके घर के पास ही मुफ्त व्यायाम की सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. रांची के प्रत्येक वार्ड में ओपन जिम बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत के तहत बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने एयरपोर्ट कॉलोनी में प्रस्तावित ओपन जिम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया. बताया गया कि नगर निगम परिषद की बैठक में सांसद संजय सेठ ने हर वार्ड में ओपन जिम बनाने की घोषणा की थी. इसी योजना को जमीन पर उतारने के लिए अब संभावित स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है.

हर वर्ग को मिलेगी मुफ्त व्यायाम की सुविधा

निरीक्षण के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि हर वार्ड में ओपन जिम बनने से युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अपने ही इलाके में मुफ्त व्यायाम की सुविधा मिलेगी. इससे लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए. महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि नगर निगम केवल मूलभूत सुविधाएं ही नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहा है. हर वार्ड में ओपन जिम बनने से लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्यवर्धक माहौल मिलेगा और “स्वस्थ रांची, सशक्त रांची” का लक्ष्य मजबूत होगा. उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि यह योजना शहर के समग्र विकास की दिशा में अहम पहल है. इससे खासकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा और हर वार्ड में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा.

ALSO READ: जामताड़ा: अतिक्रमण हटाने पर बवाल, स्थानीय लोगों के विरोध और मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रुकी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *