कोडरमा: शहीद आरक्षी रामलखन यादव को श्रद्धांजलि, विधायक और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने परिजनों से की मुलाकात

Koderma: धनबाद में सड़क दुर्घटना के दौरान शहीद हुए चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी एवं जयनगर प्रखंड के यादूडीह निवासी रामलखन यादव...

Koderma
शहीद आरक्षी रामलखन यादव को श्रद्धांजलि,

Koderma: धनबाद में सड़क दुर्घटना के दौरान शहीद हुए चलकुशा थाना में पदस्थापित आरक्षी एवं जयनगर प्रखंड के यादूडीह निवासी रामलखन यादव के आवास पर बुधवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, चलकुशा थाना प्रभारी विकास कुमार और कोडरमा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचे. सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की.

शहीद के बलिदान को किया नमन

पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष कुणाल सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज वर्मा, आरक्षी गौरी शंकर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक अमित कुमार यादव और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलखन यादव ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है. उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा.

परिजनों को बंधाया ढांढस

विधायक और पुलिसकर्मियों ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है. उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.

श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

शहीद जवान के घर का माहौल बेहद गमगीन रहा. परिजनों की आंखें नम थीं और उन्हें सांत्वना देने के लिए लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहा. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की.

ALSO READ: ADRM मुकेश कुमार ने कोडरमा और पारसनाथ स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *