जामताड़ा: आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए पारदर्शी राशन वितरण के निर्देश

Jamtara: जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक...

Jamtara DC
बैठक करते उपायुक्त

Jamtara: जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. बैठक में खाद्यान्न वितरण, जन वितरण प्रणाली, पीवीटीजी डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, ई-केवाईसी, धान अधिप्राप्ति, चना दाल वितरण तथा राशन गोदामों की स्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश 

उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रत्येक माह कम से कम 10 PDS दुकानों का निरीक्षण करने, छह माह से एक वर्ष तक राशन नहीं लेने वाले कार्डधारियों को नोटिस जारी करने तथा पात्र लाभुकों का नाम किसी भी स्थिति में राशन कार्ड से नहीं हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने राशन वितरण में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पीवीटीजी परिवारों तक समयबद्ध तरीके से राशन पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.

उपायुक्त ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा करने के दिए निर्देश 

बैठक में बताया गया कि जिले में 79 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है. उपायुक्त ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा करने, कार्डधारियों के जाति अपडेट कार्य में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ADRM मुकेश कुमार ने कोडरमा और पारसनाथ स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *