Jamtara: श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सरायगढ़ और देवघर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन सेवा को जारी रखने का फैसला किया है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन की सेवा उनके वर्तमान मार्ग, ठहराव एवं समय-सारिणी के अनुसार जारी रहेंगे. रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई 2026 से 31 अगस्त तक
रेलवे के अनुसार, 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ स्पेशल तथा 05574/05573 देवघर–सरायगढ़–देवघर स्पेशल का परिचालन 16 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. इस अवधि में दोनों दिशाओं से कुल 47-47 फेरे संचालित किए जाएंगे. यह ट्रेन अपने वर्तमान 12-कोच मेमू रेक संयोजन के साथ चलेगी. इस संबंध में अन्य सभी निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: शहीद आरक्षी रामलखन यादव को श्रद्धांजलि, विधायक और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने परिजनों से की मुलाकात
