पलामू: आकाशीय बिजली ने छीना गरीब परिवार का सहारा, वज्रपात से दुधारू गाय की मौत; मुआवजे की मांग

Palamu: चैनपुर प्रखंड के पतरिया पंचायत अंतर्गत गांगी टोला (बहेराखांड) में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू गाय की मौत...

Palamu
वज्रपात से दुधारू गाय की मौत

Palamu: चैनपुर प्रखंड के पतरिया पंचायत अंतर्गत गांगी टोला (बहेराखांड) में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई. इस घटना से गाय की मालकिन समुद्री कुंआर के परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

खेत में चरने के दौरान गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, समुद्री कुंआर की दुधारू गाय रोज की तरह दोपहर में खेत में चरने गई थी. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के बीच पास के एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई.

30 हजार रुपये के नुकसान से परिवार संकट में

पीड़ित महिला ने बताया कि यह गाय ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी. गाय की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. दुधारू पशु की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गहरा दुख जताया और जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित महिला को नियमानुसार जल्द मुआवजा देने की मांग की.

मुखिया बोले- जल्द मिले सरकारी सहायता

पतरिया पंचायत के मुखिया ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि समुद्री कुंआर एक गरीब महिला हैं और उनके परिवार का सहारा यही गाय थी. उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके.

ALSO READ : कोडरमा: शहीद आरक्षी रामलखन यादव को श्रद्धांजलि, विधायक और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने परिजनों से की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *