गिरिडीह: NH-2 पर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कहा- सड़क हादसे में हुई घटना

Giridih: कोलकता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार को खडी टेलर मे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार...

Giridih: Bike rider dies on NH-2, family suspects murder, police say road accident occurred

Giridih: कोलकता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर डुमरी कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार को खडी टेलर मे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई. युवक उदय कुमार दास धनबाद का रहने वाला था. वह मुनीडीह में माइनिंग का काम करता था. जानकारी के अनुसार उदय कुमार दास ट्रेनिंग में गया था और वहां से घर लौट रहा था. घर से परिजन उसे लगातार फोन कर रहे थे लेकिन मोबाइल बिजी बता रहा था. इसी बीच अस्पताल से फोन आया कि उदय का एक्सीडेंट हो गया है और परिजनों को डुमरी अस्पताल आने को कहा गया. परिजनों के अनुसार डुमरी टोल प्लाजा के पास किसी टेलर ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे उदय गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने घटना को सड़क हादसा ना मानकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच हो. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 40 साल का इंतजार होगा खत्म ? चांडिल बांध विस्थापितों के दर्द पर सरकार का बड़ा कदम, 30 दिन में मांगी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *