पाकुड़: नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, राशि वापसी की मांग पर विवाह भवन में हंगामा

Pakur: पाकुड़ के हिरणपुर स्थित विवाह भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नौकरी दिलाने के नाम...

Pakur News
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस

Pakur: पाकुड़ के हिरणपुर स्थित विवाह भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कई पीड़ितों ने लखनपुर निवासी हसन अंसारी को घेर लिया और अपनी बकाया राशि लौटाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने हसन अंसारी को जल्द से जल्द पीड़ितों की बकाया राशि लौटाने की बात कहते हुए मामले का आपसी समाधान निकालने का प्रयास किया.

नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लेने का आरोप 

जानकारी के अनुसार, विवाह भवन में एक बैठक चल रही थी. इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे जहां हसन को पकड़कर नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए रुपये वापस करने की मांग करने लगे. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मिली जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रखंड के डूमरघाटी निवासी राजेश सोरेन ने आरोप लगाया, कि उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए गए थे. तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही उनकी राशि वापस की गई.

पैसे मांगने के बावजूद नहीं किए गए वापस 

वहीं, पाकुड़ के काशिला निवासी लाल मरांडी ने बताया कि उनसे भी 60 हजार रुपये लिए गए थे, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद अब तक पैसे वापस नहीं किए गए. उनका आरोप है कि हर बार अलग-अलग बहाना बनाकर भुगतान टाल दिया जाता रहा. पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की घटना कई अन्य लोगों के साथ भी हुई है और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई है. सभी पीड़ित अपनी-अपनी राशि वापस करने की मांग कर रहे हैं.

हसन अंसारी ने स्वीकार किया लोगों से पैसे लेने की बात

इस संबंध में हसन अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लोगों से राशि ली थी. हालांकि उसका कहना है कि वह सभी की रकम जल्द ही वापस कर देगा. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही और मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया गया. अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: 19 जुलाई को 16 केंद्रों पर होगी JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, प्रशासन मुस्तैद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *