ब्लैकआउट के बीच सिविल डिफेंस का मॉक ड्रिल, बोकारो में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी

Bokaro: आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम सिविल डिफेंस द्वारा सफलतापूर्वक मॉक एक्सरसाइज का...

ब्लैकआउट के बीच मॉक ड्रिल करते सिविल डिफेंस के जवान
ब्लैकआउट के बीच मॉक ड्रिल करते सिविल डिफेंस के जवान

Bokaro: आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम सिविल डिफेंस द्वारा सफलतापूर्वक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया. इसको लेकर शाम करीब 7:03 बजे से 7:06 बजे तक पूरे जिले में तीन मिनट का ब्लैकआउट रखा गया. ब्लैकआउट के दौरान विभिन्न विभागों के बीच त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय दक्षता का आकलन किया गया.

एयर रेड सायरन के बाद शुरू हुआ राहत एवं बचाव अभियान

अभ्यास के दौरान एयर रेड सायरन बजने के बाद बम विस्फोट जैसी काल्पनिक आपात स्थिति तैयार की गई. इसके बाद सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन, पुलिस, विद्युत विभाग एवं जनसंपर्क विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया. घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने, आग पर काबू पाने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन मॉक ड्रिल में किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. साथ ही आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है.

ALSO READ: जामताड़ा: 19 जुलाई को 16 केंद्रों पर होगी JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, प्रशासन मुस्तैद

अफवाहों से बचने और निर्देशों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वास्तविक संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *