Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची के दवा कारोबारी से एक करोड़ की मांगी रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी जान से मारने की धमकी

रांची: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर कारोबारी को निशाना बनाते हुए दवा व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी...

रांची:  कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर कारोबारी को निशाना बनाते हुए दवा व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, दवा व्यवसायी संजय राजगढ़िया ने कोतवाली थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका प्रतिष्ठान जय हिंद फार्मा फिरायालाल चौक के पास स्थित है. 12 मार्च की शाम करीब 8.18 बजे उनके प्रतिष्ठान के कैशियर अनुपम हरित के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से टेक्स्ट मैसेज और दो ऑडियो मैसेज भेजे गए. मैसेज भेजने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए संजय राजगढ़िया के छोटे भाई और कारोबारी साझेदार संदीप राजगढ़िया से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो दुकान बंद करा दी जाएगी और जान से मार दिया जाएगा. कैशियर से मिली जानकारी के बाद संजय राजगढ़िया ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में की है. शिकायत के साथ धमकी से जुड़े टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपे गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर प्रिंस खान पिछले कुछ समय से झारखंड में कारोबारियों के लिए खौफ का कारण बना हुआ है और लगातार रंगदारी की मांग के मामले सामने आ रहे हैं.



 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *