Koderma: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 18 जुलाई 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी. बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जिले में जारी बिजली संकट के मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी.
मरकच्चो में होगी बैठक
जिला कांग्रेस महासचिव कासिम आलम के आवास, मरकच्चो बाजार में होने वाली इस बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंच एवं मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे.
संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर चर्चा की जाएगी.
बिजली संकट पर आंदोलन की बनेगी रणनीति
जिला कांग्रेस के अनुसार, कोडरमा जिले में बदहाल और लचर बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक में व्यापक जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. पार्टी ने कहा है कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी.
कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है. पार्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सुझाव संगठन की मजबूती का आधार हैं.
