Bokaro: बोकारो के चास मुफ्फसिल थाना सहित जिले के कई थाने में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. थाना दिवस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारी /अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए. थाना दिवस पर आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं. इस दौरान भूमि विवाद, आपसी मारपीट और पारिवारिक कलह से जुड़े कुल 70 मामले सामने आए, जिनमें से अधिकांश मामलों को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त पहल और दोनों पक्ष के सहमति से सुलझा लिया गया. जिससे लोगों में संतोष देखा गया. 70 मामलों में 54 मामलें का निष्पादन किया गया. वहीं, एक कांड दर्ज किया गया है. 15 मामले का निष्पादन न्यायालय में वाद मामला लंबित रहने के कारण निष्पादन नहीं हो सका.
पुलिस ने आमजनों से की अपील
पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि थाना दिवस आयोजन होने से आमजनों में यह विश्वास बढ़ रहा है, कि समस्याओं को सुना व समझा जा रहा है. त्वरित गति से समास्याओं का निष्पादन भी किया जा रहा है. आयोजित थाना दिवस में मुख्यतः जमीन का बंटवारा, घर निर्माण कार्य को रोकना, दूसरे के जमीन में दावा करना, गाली-गलौज किये जाने से उत्पन्न समस्या इत्यादि मामले आये है. इधर, पुलिस ने आमजनों से अपील है, कि आपसी विवाद / मारपीट करने से परहेज करें. किसी प्रकार की आपसी शिकायत है, तो आयोजित होने वाले थाना दिवस में अपनी समस्या को रखें.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: घर में लहूलुहान मिला युवक, पारिवारिक विवाद में मारपीट की आशंका
