चक्रधरपुर: जोजोकुड़मा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, डॉ. विजय सिंह गागराई हुए शामिल

Chakradharpur: खरसावां प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. रथयात्रा...

_Chakradharpur
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

Chakradharpur: खरसावां प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई. रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया. रथयात्रा में सुभाष सिंहदेव, मिथिलेश सिंहदेव, संतोष सिंहदेव, संदीप सिंहदेव, अनादि सिंहदेव, अतुल सिंहदेव, अद्वित सिंहदेव, शुभम सिंहदेव, अनंत सिंहदेव, जीत मोहन महतो, वृंदावन महतो, बहादुर माहली सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे. पूरे गांव में भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का देते हैं संदेश 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि “भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोक आस्था का महान पर्व है. ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं. हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. भगवान जगन्नाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.” कार्यक्रम का समापन भगवान जगन्नाथ की आरती, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: बिजली संकट पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, 18 जुलाई की बैठक में तय होगी आंदोलन की रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *