Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग नगर निगम: महिला पार्षद चुनी गईं, लेकिन सियासत में सक्रिय दिखे पार्षद पति

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के बाद शहर को 36 वार्ड पार्षद और नया महापौर मिल चुका है. शुक्रवार को उप...

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के बाद शहर को 36 वार्ड पार्षद और नया महापौर मिल चुका है. शुक्रवार को उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में अविनाश यादव ने जीत दर्ज की. उन्हें 22 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोट मिले. एक पार्षद ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. समाहरणालय में महापौर अरविंद राणा समेत सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही नगर निगम की नई टीम ने औपचारिक रूप से कामकाज संभाल लिया है.

Also Read: रांची: रात 1 बजे अचानक सड़कों पर उतरे SSP राकेश रंजन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड

22 वार्डों में महिला पार्षद

इस बार नगर निगम के 36 में से 22 वार्डों में महिला पार्षद चुनी गई हैं. कागज पर यह आंकड़ा महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाला माना जा रहा है. हालांकि स्थानीय राजनीति में यह चर्चा भी है कि कई जगहों पर महिला पार्षदों के साथ उनके पति भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. राजनीतिक बैठकों और रणनीति से जुड़े कई कामों में पार्षद पतियों की मौजूदगी को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है.

Also Read: वकील मनोज टंडन का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

उप महापौर चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

उप महापौर चुनाव से पहले शहर की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिली. 36 पार्षदों में से 19 का समर्थन हासिल करने वाले उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही थी. ऐसे में कई दिनों तक अलग-अलग स्तर पर बैठकों और बातचीत का दौर चलता रहा. अंततः शुक्रवार को हुए मतदान में अविनाश यादव को बहुमत मिला और वे उप महापौर चुने गए.

जनता को विकास की उम्मीद

अब नगर निगम की नई टीम से शहर की जनता को विकास की उम्मीद है. लोगों को भरोसा है कि आने वाले समय में शहर की सड़क, सफाई, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा. साथ ही अतिक्रमण और जमीन से जुड़े मुद्दों पर भी प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है. शहर की नजर अब इस बात पर है कि नए जनप्रतिनिधि आने वाले वर्षों में हजारीबाग के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *