गुमला: बड़े भाई ने टांगी से वारकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार 

Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने टांगी से हमला कर छोटे...

Gumla
Gumla: Elder brother kills younger brother by striking him with an axe

Gumla: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने टांगी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. परिजनों के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है. मृतक की पुत्री अनीशा ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बड़े पिता सुरेंद्र उरांव और बड़ी मां के बीच विवाद हो गया था. आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र उरांव ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और रसोई में जाकर गैस का पाइप खोल दिया, जिससे मामला और बढ़ गया.

बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई पर किया हमला

अनीशा के अनुसार, हल्ला सुनकर उनके पिता तिवारी उरांव बीच-बचाव करने पहुंचे. इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने टांगी उठाकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल तिवारी उरांव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी सुरेंद्र उरांव फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: यात्रा से कुछ दिन पहले फ्लाइट टिकट बुक करा रहे IPS-IAS समेत अन्य सरकारी कर्मी, अब 21 दिन पहले करना होगा प्रोसेस, समय-सीमा तय, पढ़ें सरकार का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *