बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘Dhamal 4’, जल्द 100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री

Newswave Desk: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘Dhamal 4’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म रिलीज...

'Dhamaal 4
'Dhamaal 4' is taking the box office by storm and will soon enter the 100-crore club.

Newswave Desk: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘Dhamal 4’ का शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही दमदार कमाई कर रही है और पहले हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है. अब इसकी नजर 100 करोड़ क्लब में एंट्री पर है. आइए जानते हैं कि रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

पहले हफ्ते में की शानदार कमाई

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म से कड़ी टक्कर नहीं मिल रही है, जिसका फायदा इसे लगातार मिल रहा है. वीकडेज में भी फिल्म की कमाई अच्छी बनी हुई है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Sacnilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का पहले हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 96 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

सिर्फ सात दिनों में 96 करोड़ रुपये का कारोबार कर ‘धमाल 4’ ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ (95.21 करोड़ रुपये) और ‘भूत बंगला’ (95.68 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस साल की तीसरी फिल्म भी बन गई है.

ALSO READ: गुमला: बड़े भाई ने टांगी से वारकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *