Palamu: जिले के चेतमा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदे पर लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान संतोष राम के रूप में की गई है. स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलते ही किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है. प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा की हत्या है या फिर आत्महत्या पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
ALSO READ: E-20 पेट्रोल से कार में आई खराबी, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
