बेड़ो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद

Ranchi: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए फरार चल रहे...

Ranchi: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विकाश मुण्डा 26 वर्ष, पिता सोमरा मुण्डा उर्फ लेटी मुण्डा, निवासी सुवार टोली, थाना बेड़ो के रूप में हुई है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को मधुपुर अखड़ा के पास रविन्द्र मुण्डा 26 वर्ष, निवासी घाघरा बरटोली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में बेड़ो थाना कांड संख्या 76/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में बेड़ो के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

दहशत फैलाने के दौरान हुआ विवाद, मार दी गोली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करना चाहता था. इसी दौरान रविन्द्र मुण्डा ने उसे ऐसा करने से रोका, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रविन्द्र मुण्डा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी विकाश महतो और विजय मुण्डा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. मामले में अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है.

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है

गिरफ्तार आरोपी विकाश मुण्डा के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वर्ष 2017 में उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. वहीं वर्ष 2023 में हत्या के एक अन्य मामले में भी उसका नाम सामने आया था.

बरामद सामान

– एक देशी पिस्टल
– तीन राउंड जिंदा कारतूस

Also Read: भाकपा (माओवादी) जितेंद्र गंझू उर्फ जितेंद्र भोक्ता को HC से बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *