पति से वीडियो कॉल पर बात के बाद महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला काली मंदिर रोड स्थित पूजा टेंट हाउस के संचालक प्रदीप सेन के घर में...

Woman commits
Woman commits suicide after video call with husband; police investigating

Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला काली मंदिर रोड स्थित पूजा टेंट हाउस के संचालक प्रदीप सेन के घर में घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम करने वाली 28 वर्षीय सुमन कुमारी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसकी अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी. सूचना मिलने पर डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. सुमन जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली थी.

पति से वीडियो कॉल पर हुई थी बहस

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुमन की अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इसके कुछ समय बाद सुमन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. सुमन की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी, जबकि उसका पति बेंगलुरु में काम करता है.

पति ने फोन कर कमरे में देखने को कहा

पुलिस के मुताबिक, वीडियो कॉल के बाद सुमन के पति ने घबराकर प्रदीप सेन के परिवार को फोन किया और कहा कि तुरंत सुमन के कमरे में जाकर देखें, क्योंकि वह कोई गलत कदम उठा सकती है. परिवार के लोग तुरंत कमरे के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा खोला गया तो सुमन पंखे से लटकी मिली.

मोबाइल जब्त, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने सुमन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. अब कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. घटना की जानकारी मिलते ही सुमन के परिजन भी मौके पर पहुंचे. जवान बेटी का शव देखकर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

ALSO READ: पलामू: चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने आरोपों को बताया साजिश, प्रेस वार्ता कर दी विकास कार्यों की जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *