पलामू: चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने आरोपों को बताया साजिश, प्रेस वार्ता कर दी विकास कार्यों की जानकारी

Palamu: पलामू के चैनपुर प्रखंड में प्रमुख प्रभा देवी पर लगे आरोपों पर सियासी पारा गरमाया हुआ है. प्रखंड प्रमुख ने एक...

चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने आरोपों को बताया साजिश

Palamu: पलामू के चैनपुर प्रखंड में प्रमुख प्रभा देवी पर लगे आरोपों पर सियासी पारा गरमाया हुआ है. प्रखंड प्रमुख ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की सोची-समझी साजिश करार दिया है. उन्होंने नाली मरम्मत और सफाई से जुड़े आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है. प्रखंड प्रमुख ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए दावा किया कि पद संभालने के बाद से अब तक प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से चौमुखी विकास कार्य कराए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रही है.

कोई भी साजिश जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती: प्रखंड प्रमुख 

विकास कार्यों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड की हर पंचायत में सड़क, नाली, गली, पेयजल योजना, छठ घाट और चबूतरा निर्माण जैसे जनहित के कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ पूरे किए गए हैं. विशेष रूप से मझिगावां पंचायत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां रिकॉर्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है. प्रभा देवी ने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी साजिश उन्हें जनता की सेवा करने से नहीं रोक सकती. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को उनके कार्यों पर संदेह है, तो वे इसकी जांच करवा सकते हैं, जिससे सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

ALSO READ : बेड़ो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *