Jamatara: सदर अस्पताल में 16 जुलाई को प्रसूता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद के आवेदन पर कांड संख्या 100/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण समेत आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अस्पताल में तोड़फोड़ करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.
साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
नामजद आरोपियों में भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजपा युवा नेता आकाश साव, टिंकू साव, राज सोनकर तथा जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद बच्चू साव शामिल हैं. इसके अलावा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ : पलामू: चैनपुर प्रखंड प्रमुख प्रभा देवी ने आरोपों को बताया साजिश, प्रेस वार्ता कर दी विकास कार्यों की जानकारी
