लोहरदगा: “जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान”- डॉ. रामेश्वर उरांव

Lohardaga: पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों, पार्टी पदाधिकारियों...

लोहरदगा
डॉ. रामेश्वर उरांव

Lohardaga: पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए.

बिजली, सड़क, आवास और राशन कार्ड की समस्याएं उठीं

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, अबुवा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड समेत कई जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन सौंपे. विधायक ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा.

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

डॉ. उरांव ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

ALSO READ: पलामू : उत्तर कोयल मुख्य नहर में युवक का शव बरामद, 24 घंटे बाद मिला शव

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *