कोडरमा: डोमचांच में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण

Koderma: स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और आवागमन की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग...

डोमचांच में स्कूली छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित करते अतिथि
डोमचांच में स्कूली छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित करते अतिथि

Koderma: स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने और आवागमन की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज, डोमचांच परिसर में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने लाभार्थी बच्चों को साइकिल की चाबी सौंपी. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराना है. साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा, आने-जाने का खर्च कम होगा और वे नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्राथमिकता है और इसी दिशा में इस तरह के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं.

साइकिल योजना से बालिकाओं को मिलेगी विशेष सुविधा

कार्यक्रम में बीपीओ बबीता कुमारी ने कहा कि साइकिल योजना से विशेषकर बालिकाओं को विद्यालय जाने में काफी सुविधा होगी. इससे स्कूल से ड्रॉपआउट की दर भी कम होगी. इस अवसर पर राजेश्वर पांडेय, अभय सिंह, आलोक कुमार, उमेश कुमार, मो. साजिद, भोला पांडेय, अंजू कुमारी, राजू दास सहित कई शिक्षक, अभिभावक और समाजसेवी उपस्थित थे. साइकिल पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे. लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी बच्चों से समय पर स्कूल आने और लगन से पढ़ाई करने की अपील की.

ALSO READ: पाकुड़: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर जोर, जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *