पलामू: माय भारत के गहन पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान को सफल बनाने में शिक्षा विभाग निभाएगा अहम भूमिका: उपायुक्त

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई....

माय भारत अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त
माय भारत अभियान की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त

Palamu: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में 01 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक संचालित माय भारत गहन पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है. इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ना आवश्यक है. इस क्रम में शिक्षा विभाग को अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने पर सहमति बनी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सके.

शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे विशेष पंजीकरण शिविर

बैठक में अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों, पंजीकरण लक्ष्य, शैक्षणिक संस्थानों में विशेष पंजीकरण शिविर, PPT के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा जिला स्तरीय समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त शेखावत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं तथा निर्धारित अवधि के भीतर अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. बैठक में जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

ALSO READ: कोडरमा: 14वें वित्त की राशि से खरीदे गए पानी टैंकर बने शोपीस, पेयजल को तरस रहे ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *